Showing posts with label दुर्गा पंडाल. Show all posts
Showing posts with label दुर्गा पंडाल. Show all posts

Oct 1, 2025

दुर्गा पंडाल 2025

आज प्रातः भ्रमण में बनारस के कुछ दुर्गा पूजा पंडाल का दर्शन हुआ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज से शुरुआत हुई लेकिन कल शाम की बारिश के कारण द्वार पर ही इतना पानी जमा था कि जूता पहन कर अंदर प्रवेश करना असम्भव था। पंडाल का मोह छोड़ आगे बढ़े।

हथुआ मार्केट का पंडाल हमेशा की तरह बढ़िया सजा था। चामुंडेश्वरी देवी, मैसूर, कर्नाटक की झांकी ली गई थी। यहाँ बंदर पंडाल फाड़ रहे थे और एक चौकीदार बंदूक चलाकर बंदरों को भगा रहा था।

कोतवाली में भी जल जमाव था लेकिन पंडाल में प्रवेश हो गया। हमेशा की तरह पंडाल बढ़िया था।

मछोदरी का पंडाल बहुत सुन्दर सजा था।

यहाँ एक सरदार जी मिल गए जो मेरे साथ कोतवाली के पंडाल का भी दर्शन किए थे। हम समझ गए ये भी दर्शन करने निकले हैं और भले आदमी हैं। सरदारजी अधिक भले निकले, आगे मुझे अपनी स्कूटी में बिठाकर दर्शन कराने ले गए।

जैतपुरा में दो पंडाल सजा था। एक औसान गंज, राजापुरा दूसरा वागेश्वरी देवी। दोनो का अवलोकन हुआ और वागेश्वरी देवी का दिव्य दर्शन हुआ।

यहाँ से सरदार जी धूपचंडी माई का दर्शन कराने ले गए, जहाँ मैं पहली बार गया था।

अगला पंडाल जगत गंज था। यहाँ दर्शन के बाद सरदार जी मुझे हथुआ मार्केट ले जाना चाहते थे। मैने उनसे क्षमा मांगते हुए लहुराबीर से विदा लिया।

लौटते समय अंतिम पंडाल पाण्डेपुर का दर्शन करते हुए वापस आ गए। आगे मेरी साइकिल मुझे ले जाने के लिए तैयार खड़ी थी।

इस प्रकार साइकिलिंग, प्रातः भ्रमण में दुर्गा पंडाल का बढ़िया दर्शन हुआ और सरदार जी से मित्रता हुई। वीडियो लिंक कमेंट में है। ❤️