कालिका भगवती मंदिर, जिसे बागलुंग कालिका भगवती मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, पश्चिमी नेपाल में बागलुंग शहर के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक महत्वपूर्ण हिंदू मंदिर है। यह काली गंडकी नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है। यह माँ काली का सिद्धपीठ है।
चैत नवरात्रि में और दशहरे के दिन यहाँ बहुत भीड़ रहती है। बागलुंग के बगल के जिले का नाम पर्वत है। दोनो जिलों को जोड़ने के लिए दो पहाड़ों के बीच नेपाल का सबसे लम्बा झूले वाला पुल है। जिसके आर-पार जाना भी आनंद दायक है। इस पुल के हजारों फिट नीचे काली गण्डकी नदी बहती है। यह पोखरा, कास्की जिले से लगभग 85 किमी दूर है।
मन्दिर के वीडियो का यूट्यूब लिंक....https://youtu.be/muiYT35bEQs?si=xxLJXTEBZ9jPCZbC











No comments:
Post a Comment