वाराणसी के तुलसी घाट पर कृष्ण लीला के अंतर्गत कार्तिक पूर्णिमा के दिन 'कंस वध' की लीला होती है। सामने कंस का पुतला दिख रहा है। इस बार इसी स्थल पर पेरिस का एफिल टावर भी बनाया गया है।
एफिल टावर के सामने खड़े होकर पेरिस में आतंकवादी घटना से मारे जाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई।