Showing posts with label रामनगर. Show all posts
Showing posts with label रामनगर. Show all posts

Feb 15, 2013

राम नगर

राम नगर का प्रसिद्ध किला लंका से मात्र दो किमी की दूरी पर है। नदी पार करने की देर है। बाढ़ को छोड़कर शेष दिनो में नदी पार करने के लिए पीपे का पुल बना है। बगल में पक्का पुल भी निर्माणाधीन है।  


किले के अंदर फोटोग्राफी प्रतिबंधित है। केवल बाहर का ही फोटो खिंचा जा सकता है। बाहर जितना चाहे उछल-कूद कर लो लेकिन भीतर के संग्रहालय की तस्वीरें खींचना मना है। ये लोग भी घूमने आये हैं। मैं इन्हें नहीं जानता लेकिन देखा कि तोप चलाने और गोली लगने का बढ़िया अभिनय कर रहे हैं तो खींच लिया। :)


किले के भीतर का संग्रहालय दर्शनीय है। पुराने जमाने के हथियार, पालकी, वस्त्र रखे हैं। रह-रहकर मेरा हाथ कैमरे की ओर जाता, कोई था भी नहीं, खींच सकता था लेकिन साफ लिखा था कि फोटो खींचना मना है तो क्या करता! :( पुराने किले की बाहरी सुंदरता भी लाज़वाब है।


नक्काशीदार किला।


यह पुल बन जाता तो बाढ़ के दिनो में भी आराम हो जाता। पीपे के पुल से कुछ दिनो पहले एक कार गिर चुकी है।


अब लौटना चाहिए...


बन रहे नये पुल का यह भाग नदी में अच्छा लग रहा था। सोचा एक तस्वीर ले ही लिया जाय।


हाँ, एक बात तो बताना भूल ही गया। रामनगर कभी जांय तो लस्सी पीना मत भूलियेगा। यहाँ किले के पास लस्सी बहुत बढ़िया मिलती है। बनारस से भी लोग लस्सी पीने यहाँ जरूर आते हैं।