Showing posts with label कार्तिक पूर्णिमा. Show all posts
Showing posts with label कार्तिक पूर्णिमा. Show all posts

Nov 27, 2015

यादों की पतंग!

दिन ढलने वाला है। निकलने वाला है कार्तिक पूर्णिमा का चाँद। बनारस के घाटों पर ज़ोर शोर से चल रही है देव दीपावली की तैयारी। साफ-स्वच्छ घाटों पर मेले जैसा माहौल है। अपने-अपने ठेले लेकर आए हैं दुकानदार। 
हमने देखे गज़ब नजारे मेले में
    लाये थे वो चाँद-सितारे ठेले में । 


तभी निगाह इस बालक पर पड़ती है। एक पतंग लिए दौड़ा चला आ रहा है! इसे देख आनंद की याद हो आई । 


मैंने कहा-रुको! एक तस्वीर तो खींचने दो..... और यह बहादुर लड़का खुशी-खुशी मान गया। 



Nov 26, 2015

श्रद्धांजलि

वाराणसी के तुलसी घाट पर कृष्ण लीला के अंतर्गत कार्तिक पूर्णिमा के दिन 'कंस वध' की लीला होती है। सामने कंस का पुतला दिख रहा है। इस बार इसी स्थल पर पेरिस का एफिल टावर भी बनाया गया है। 


एफिल टावर के सामने खड़े होकर पेरिस में आतंकवादी घटना से मारे जाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई।